लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु का 2030 तक 100 अरब डॉलर निर्यात का लक्ष्य

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:23 IST

Open in App

चेन्नई 22 सितंबर तमिलनाडु सरकार ने 2030 तक राज्य के निर्यात को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ बुधवार को 2,120.54 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार का 2030 तक निर्यात कारोबार को 100 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

राज्य सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम व्यापार और निवेश संवर्धन ब्यूरो (एम-टीआईपीबी) ने एक आपूर्तिकर्ता विकास कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु में एमएसएमई के लिए ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए फ्लिपकार्ट/वॉलमार्ट के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते का उद्देश्य गहन प्रशिक्षण और समर्थन के जरिये एमएसएमई की क्षमताओं का विस्तार करना है। साथ ही एमएसएमई को अपने व्यवसायों को बढ़ाने और घरेलू तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बनने के लिए मदद करना है।

इस कड़ी में मुख्यमंत्री स्टालिन की अध्यक्षता में निर्यात को लेकर तमिलनाडु की क्षमता दिखाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के विभागों द्वारा आयोजित तमिलनाडु निर्यात सभा का यहां उद्घाटन भी किया गया।

यह सभा भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ (आजादी का अमृत महोत्सव) मनाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का हिस्सा है।

आधिकारिक बयान में बताया कि उद्योग विभाग द्वारा 100 प्रतिशत निर्यात उन्मुख इकाइयों के साथ 1880.54 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 14 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इस निवेश से करीब 39,150 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा एमएसएमई विभाग की तरफ से 240 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर दस अन्य समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों से 2,545 लोगों को नौकरी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब