लाइव न्यूज़ :

तालचर फर्टिलाइजर्स ने कोयला गैसीकरण आधारित यूरिया परियोजना के लिए ऋण की व्यवस्था की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सरकारी स्वामित्व वाली गैस, उर्वरक और कोयला कंपनियों के संयुक्त उद्यम तालचर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (टीएफएल), ने 13,277.21 करोड़ रुपये के नए यूरिया कारखाने के लिए ऋण की व्यवस्था कर ली है। यह संयंत्र कोयले से पैदा की गयी गैसीकरण को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करेगा।

कंपनी के प्रवर्तकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि टीएफएल, गैस यूटिलिटी कंपनी गेल (इंडिया), राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ), कोल इंडिया लिमिटेड और फर्टिलाइजर्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एफसीआईएल) का संयुक्त उद्यम है।

वार्षिक 12.7 लाख टन क्षमता का यह कारखाना ओडिशा जिले के अंगुल जिले के तालचेर में मेगा कोयला गैसीकरण-आधारित यूरिया परियोजना की स्थापना की जा रही है। सरकार ने अप्रैल में इसकी मंजूरी दी थी।

टीएफएल के प्रबंध निदेशक सच्चिदानंद यादव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में ऋणदाताओं का एक संघ परियोजना के लिए 9,560 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा।

टीएफएल की ओर से एसबीआई सीएपीएस द्वारा संचालित एक ‘बुक बिल्डिंग’ प्रक्रिया के बाद कर्ज देने वाले बैंकों के इस संघ का चयन किया गया है।इसमें एसबीआई के साथ साथ पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्जिम बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक शामिल हैं।

इस परियोजना के लिए 9,560 रुपयो कर्ज से और बाकी प्रवर्तकों की ओर से शेयरपूंजी के रूप में जुटाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब