लाइव न्यूज़ :

कोविड के बाद के अवसरों को लाभ उठाकर 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करें : मोदी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत और निर्यातकों से निर्यात के नए गंतव्यों की पहचान का आह्वान करते हुए कहा है कि वे कोविड-19 के बाद के परिदृश्य में पैदा हुए अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इससे हम अपने निर्यात का विस्तार कर सकते हैं और 400 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पा सकते हैं।

देश के चालू साल के लिए वस्तुओं के 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य पर शुक्रवार को भारतीय मिशनों तथा निर्यात संवर्द्धन परिषदों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विनिर्माण में कई गुना वृद्धि, लॉजिस्टिक्स की लागत में कमी और घरेलू उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार सहित...चार ऐसे कारक हैं, जिनके जरिये देश का निर्यात बढ़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारतीय मिशनों से अपने संबंधित देशों में उन उत्पादों की पहचान करने को कहा, जिनका भारत निर्यात कर सकता है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में निर्यात का हिस्सा 20 प्रतिशत है। ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था के आकार, क्षमता, विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र के आधार के जरिये इस हिस्सेदारी को बढ़ाया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड बाद की दुनिया में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को लेकर बहस चल रही है। हमें पूरी ताकत से इन नए अवसरों का लाभ उठाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक