लाइव न्यूज़ :

'ताज' दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड बना

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून टाटा समूह की हॉस्पिटैलिटी इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके 'ताज' ब्रांड को दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड माना गया है।

ब्रांड फाइनेंस की 'होटल्स-50 2021' रिपोर्ट के मुताबिक ताज अन्य उपलब्धियों के अलावा महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद मजबूत खड़े रहने वाले सबसे मजबूत ब्रांड की सूची में शीर्ष पर रहा।

ताज ब्रांड 2016 के बाद पहली बार रैंकिंग में शामिल हुआ। तब उसने 38वां स्थान हासिल किया था।

वैश्विक ब्रांड मूल्यांकन कंसल्टेंसी कंपनी ब्रांड फाइनेंस विपणन निवेश, ग्राहक मेलजोल, कर्मचारी संतुष्टि और कॉरपोरेट प्रतिष्ठा जैसे कारकों के अधार पर ब्रांड की मजबूती को आंकती है।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "इन मानदंडों के अनुसार ताज (ब्रांड मूल्य 29.6 करोड़ डॉलर) 100 में से 89.3 के ब्रांड मजबूती सूचकांक (बीएसआई) और इसके साथ ही एएए ब्रांड मजबूती रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड है।"

इस सूची में ताज के बाद प्रीमियर इन दूसरे स्थान पर, मेलिना होटल्स इंटरनेशनल (तीसरे), एनएच होटल ग्रुप (चौथे) और शांगरी-ला होटल्स एंड रिसोर्ट्स (पांचवें) आते हैं।

आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत चटवाल ने इस उपलब्धि को लेकर कहा, "ताज को दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड आंका जाना हमारे मेहमानों का हमारे प्रति अटूट भरोसे का गवाह है। यह हमारे कर्मचारियों के रोजाना के गर्मजोशी से भरे व्यवहार और देखभाल का भी प्रतीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?