लाइव न्यूज़ :

Swiggy Launches Incognito Mode: ‘इनकॉग्निटो’ मोड ऑर्डर की सुविधा, स्विगी ने की शुरुआत, जानें क्या है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 19:25 IST

Swiggy Launches Incognito Mode: ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा। यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट दोनों खंडों पर उपलब्ध कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देSwiggy Launches Incognito Mode: ऑर्डर निजी रहें ताकि उपयोगकर्ताओं की पसंद दूसरों को दिखाई न दे।Swiggy Launches Incognito Mode: मंच पर इनकॉग्निटो मोड को सक्रिय कर उपयोगकर्ता गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है।Swiggy Launches Incognito Mode: स्विगी ने कहा कि गुप्त मोड गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श है।

Swiggy Launches Incognito Mode: ऑनलाइन आपूर्ति मंच स्विगी ने शुक्रवार को कहा कि उसने उद्योग में पहली बार ‘इनकॉग्निटो’ मोड सुविधा शुरू की है, जिससे उपयोगकर्ता भोजन और अन्य जरूरी सामान का ऑर्डर गोपनीय ढंग से दे सकते हैं। इनकॉग्निटो इंटरनेट ब्राउजर का एक खास स्वरूप है जिसका इस्तेमाल करने पर उपयोगकर्ता की सर्च हिस्ट्री दर्ज नहीं होती है और इस मोड में की गई गतिविधियां सामान्य ब्राउजर में नहीं दिखाई देती हैं। स्विगी ने बयान में कहा कि उसके मंच पर इनकॉग्निटो मोड को सक्रिय कर उपयोगकर्ता गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है।

उसका ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा। यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट दोनों खंडों पर उपलब्ध कराई गई है। स्विगी ने कहा कि गुप्त मोड गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श है क्योंकि यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि ऐसे ऑर्डर निजी रहें ताकि उपयोगकर्ताओं की पसंद दूसरों को दिखाई न दे।

स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खानपान बाजार) रोहित कपूर ने कहा, ‘‘हमारा जीवन भले ही सामाजिक होता जा रहा है, लेकिन हम अब भी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें निजी रखना पसंद करते हैं और इनकॉग्निटो मोड इसी जरूरत को पूरा करता है।’’ सुविधा फिलहाल 10 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध कराई गई है लेकिन आने वाले दिनों में यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू कर दी जाएगी। 

टॅग्स :स्वीगीFood Corporation of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?