लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा में 3,500 करोड़ रुपये का अनुपूरक मांग पेश

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:22 IST

Open in App

बेलागावी, 17 दिसंबर कर्नाटक सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 3,574.67 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक अनुमानों का दूसरा प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि 'नई सेवाओं' के लिए इसे सदन की संस्तुति की जरूरत है। अनुपूरक अनुमान में इस वित्त वर्ष के दौरान के अतिरिक्त या पूरक अनुदान भी शामिल हैं।

पहले अनुपूरक अनुमान के बाद आकस्मिक निधि से स्वीकृत अग्रिम राशि से संबंधित अनुमान गत सितंबर में सदन के समक्ष रखे गए थे।

समेकित निधि से शुद्ध निकासी 3,418.59 करोड़ रुपये रही है जबकि 599.03 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के तौर पर मिले हैं। इस तरह शुद्ध नकद निकासी 2,819.56 करोड़ रुपये रही है।

पहले अनुपूरक अनुमान में 10,265.33 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कोष की स्वीकृति मांगी गई थी।

सरकार ने शुक्रवार को राज्य की वित्तीय स्थिति की मध्यावधि समीक्षा भी सदन में रखी। इसके मुताबिक, कुल खर्च 2.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है जिसमें राजस्व व्यय 1.87 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 44,237 करोड़ रुपये रहने की बात कही गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें