लाइव न्यूज़ :

सुंदर पिचई ने 1000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद दिए ये संकेत! नौकरी पर मंडराता खतरा

By आकाश चौरसिया | Updated: January 18, 2024 16:45 IST

गूगल सीईओ सुंदर पिचई ने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी के एक दिन बाद ही कहा कि अभी और कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक ज्ञापन के जरिए कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भेजी।

Open in App
ठळक मुद्देसुंदर पिचई ने कंपनी में और छटनी के बार में ज्ञापन कंपनी के भीतर भेजाजिसे लेकर कंपनी में हलचल तेजइसके साथ ही अब कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा हो गया है

नई दिल्ली: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि 1,000 कर्मचारियों के बाद और भी छटनी हो सकती है। इस बात की जानकारी वर्ज की रिपोर्ट में सामने आई है। इसे एक बड़ी पुनर्गठन योजना का हिस्सा बताते हुए, पिचाई ने गूगल कर्मचारियों को एक आंतरिक ज्ञापन में कहा, "हमारे पास महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं और हम इस साल अपनी बड़ी प्राथमिकताओं में निवेश करेंगे। वास्तविकता यह है कि इस निवेश के लिए क्षमता तैयार करना, इस कारण हमें कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं"।

पिचई ने इस ज्ञापन के जरिए कहा कि ये छटनीयां पिछले साल की तरह नहीं रहेगी और सभी टीमें इससे प्रभावित नहीं होंगी। उनकी टिप्पणी में गूगल की 2023 की छंटनी का हवाला दिया और बताया कि उस वक्त कंपनी ने 12,000 कर्मचारियों को अलविदा कहा था, जो कंपनी के इतिहास में एक ही वर्ष में सबसे बड़ी छटनी थी। रिपोर्ट के तहत पिचई ने इशारा किया कुछ क्षेत्रों में सुधार करने के क्रम में इसे अंजाम दिया जा सकता है। 

गूगल ने बुधवार को अपनी सेल्स टीम में काम करे रहे 1 हजार कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई थी, जिसमें उन्हें नौकरी से निकाले जाने के बारे में बताया गया था। कंपनी की ओर से कहा गया था जो योग्य कर्मचारी हैं, उन्हें वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही वो चाहे तो कंपनी के किसी और विभाग में नियुक्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, साथ ही यह भी बताया कि जो योग्य नहीं है, उन्हें अप्रैल के अंत तक ऑफिस छोड़ना होगा।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईमाइक्रोसॉफ्टसत्य नाडेला
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना