लाइव न्यूज़ :

गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे चीनी के दाम! रिटेल कीमतों में आई तेजी पर कंपनियों से मांगा गया स्टॉक का ब्यौरा

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 13:16 IST

बता दें कि पिछले महीने से ही चीनी के रिटेल कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में बढ़ते कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार कई तरह के उपाय भी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी आते ही चीनी के रिटेल दामों में इजाफा होने लगा है।ऐसे में सरकार ने चीनी कंपनियों से स्टॉक का ब्योरा मांगा है। सरकार ने कंपनियों से कहा है कि ब्योरा को 10 मई तक पोर्टल पर जारी कर दें।

नई दिल्ली: चीनी के कम उत्पादन के अनुमान को देखते हुए सरकार बढ़ती रिटेल कीमतों को लेकर काफी चिंतित है और इसकी कीमतों को कंट्रोल करने के लिए उपाय भी किए जाने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने चीनी कंपनियों के स्टॉक होल्डिंग का ब्योरा मांगा है ताकि वहस्टॉक की जानकारी ले सके। 

सरकार ने इन कंपनियों को कहा है कि 10 मई यानी आज के दिन तक अपने स्टॉक होल्डिंग की जानकारी सार्वजनिक करे और इसे पोर्टल पर जारी करें। बता दें कि गर्मी के आने के बाद चीनी के कीमतों में उछाल देखा गया है और पिछले महीने इसके रिटेल कीमतों में दो रुपए का इजाफा हुआ है।

सरकार ने 10 मई तक मांगा स्टॉक होल्डिंग का पूरा ब्योरा

सरकार ने चीनी कंपनियों को आदेश देते हुए कहा है कि 10 मई तक अपने स्टॉक होल्डिंग की जानकारी पोर्टल पर मुहैया कराए। दरअसल, चीनी की रिटेल कीमतों में अब तेजी आनी शुरू हो गई है और इसकी कीमतों में दो रूपए की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में बढ़ती कीमतों के रोकथाम के लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत सरकार ने इन चीनी कंपनियों के स्टॉक होल्डिंग का ब्योरा मांगा है। 

सरकार का कहना है जिस तरीके से चीनी की मांग बढ़ेगी तो इसकी कीमतों में भी इजाफा देखा जा सकता है। ऐसे में जमाखोरों को मौका मिल जाएगा और वे चीनी की जमाखोरी करने लगेंगे। सरकार इस पर नकेल कंसना चाहती है, इसलिए स्टॉक होल्डिंग का ब्योरा मांगा है। सूत्र ने यह भी बताया है कि सरकार चीनी को लेकर बाजार में डर वाली स्थिति पैदा नहीं करना चाहती है इसलिए इसे लेकर उपाय शुरू किए जा चुके है। 

आखिर क्यों सरकार मांग रही है स्टॉक का ब्योरा

सरकार द्वारा स्टॉक का ब्योरा इसलिए मांगा जा रहा है क्योंकि इससे चीनी के स्टॉक की सटिक जानकारी मिल पाए। इस स्टॉक के ब्योरे से सरकार यह जानना चाहती है कि देश में चीनी की कितनी डिमांड है और उसके अनुपात में देश में कितनी उपलब्ध है। ऐसे में जब स्टॉक मिल जाएगा तो इसके बाद सरकार बाजार की सप्लाई पर नजर रखेगी। इन सब उपायों के बाद भी अगर बढ़ती कीमतें नहीं रूकेंगी तो फिर इसे लेकर आगे और भी बड़े फैसले लिए जाएंगे।  

टॅग्स :बिजनेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना