लाइव न्यूज़ :

हड़ताल से मध्य प्रदेश की 7,300 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप : संगठन

By भाषा | Updated: November 26, 2020 14:54 IST

Open in App

इंदौर, 26 नवंबर सरकार की कथित तौर पर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक दिन की हड़ताल के दौरान मध्य प्रदेश में 10 सरकारी बैंकों की 7,300 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इससे अलग-अलग बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने यह दावा किया।

मध्य प्रदेश बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के सचिव एम के शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘राज्य के 10 सरकारी बैंकों की 7,300 शाखाओं के करीब 18,000 अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।’’

उन्होंने बताया कि हड़ताल से इन बैंक शाखाओं में धन जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य नियमित कार्य प्रभावित हुए।

शुक्ला ने बताया कि सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर रैली नहीं निकाली और अपनी शाखाओं के बाहर तख्तियां लहराते हुए सरकार की कथित तौर पर श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर विरोध जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?