लाइव न्यूज़ :

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टेबलेट के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी प्राप्त हुई

By भाषा | Updated: February 12, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड को उसके प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। इस दवा का उपयोग एलर्जी, सांस की बीमारी और गठिया सहित कई प्रकार के लिए बीमारियों के लिए किया जाता है।

स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि स्ट्रेट्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड को संयुक्त राज्य खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम की क्षमता वाले प्रेडनिसोन टैबलेट्स यूएसपी के लिए मंजूरी मिल गई है।

अनुमोदित उत्पाद फार्मास्युटिकल और चिकित्सीय रूप से संदर्भ सूचीबद्ध दवा (आरएलडी) डेल्टासोन टैबलेट, 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम, फार्माशिया और अपजोन कंपनी के समकक्ष है।

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका उपयोग सूजनरोध अथवा एक प्रतिरक्षा-दमनकारी दवा के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग एलर्जी संबंधी विकार, त्वचा की स्थिति, अल्सरेटिव कोलाइटिस, गठिया, लूपस, सोरायसिस या श्वास विकारों के उपचार में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?