लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में ऐतिहासिक तेजी, सेंसेक्स में 342 अंक बढ़ा

By IANS | Updated: January 23, 2018 19:49 IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 341.97 अंकों की तेजी के साथ 36,139.98 पर और निफ्टी 117.50 अंकों की तेजी के साथ 11,083.70 पर बंद हुए।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 341.97 अंकों की तेजी के साथ 36,139.98 पर और निफ्टी 117.50 अंकों की तेजी के साथ 11,083.70 पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अबतक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.18 अंकों की तेजी के साथ 35,868.19 पर खुला और 341.97 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 36,139.98 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,170.83 के ऊपरी और 35,863.98 के निचले स्तर को छुआ। 

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.84 फीसदी), टाटा स्टील (3.72 फीसदी), ओएनजीसी (3.60 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.06 फीसदी) और कोल इंडिया (3.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - विप्रो (1.78 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.83 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.76 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.64 फीसदी) और टीसीएस (0.32 फीसदी)। 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 202.23 अंकों की तेजी के साथ 18,078.73 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.15 अंकों की तेजी के साथ 19,651.16 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 31.2 अंकों की तेजी के साथ 10,997.40 पर खुला और 117.50 अंकों या 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 11,083.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,092.90 के ऊपरी और 10,994.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। धातु (4.29 फीसदी), तेल और गैस (1.93 फीसदी), बैंकिंग सेवाएं (1.63 फीसदी), ऊर्जा (1.51 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.34 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के केवल एक सेक्टर -उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.33 फीसदी) में गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,348 शेयरों में तेजी और 1,578 में गिरावट रही, जबकि 138 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?