लाइव न्यूज़ :

गोवा अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिये उठा रहा कदम : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य कृषि उपज और विनिर्माण उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देकर तथा ‘लॉजिस्टिक’ क्षेत्र के विकास समेत अन्य कदमों के जरिये कोरोना वायरस प्रभावित अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिये काम कर रहा है।

सावंत ने कहा कि कोविड-19 महामारी और खनन गतिविधियां नहीं होने से 2020 राज्य के लिये एक चुनौतीपूर्ण वर्ष रहा।

उन्होंने उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने इस साल हमारे जीवन को बुरी तरीके से प्रभावित किया। इसने हमारी कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लोग अपने जीवन को पटरी पर लाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार के समक्ष चीजों को पटरी पर लाने की चुनौती है। महामारी से निपटने और जानमाल की क्षति कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये गये हैं। टीके को लेकर प्रतीक्षा है। हमन बुरे समय को झेला है और अब सर्वश्रेष्ठ को हासिल करने का समय है।’’

उन्होंने कहा कि गोवा सरकार अब अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिये काम कर रही है। विनिर्मित वस्तुओं और अतिरिक्त कृषि उपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये नई निर्यात नीति तैयार की जा रही है।

सावंत ने कहा कि सरकार विशेष ‘लॉजिस्टिक’ समूह गठित कर गोवा में ‘लॉजिस्टिक’ क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भविष्य के लिये रूपरेखा तैयार की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नवंबर 2020 में होना था, अब यह जनवरी 2021 में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू