लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने मोदी से फसल बीमा की प्रीमियम सब्सिडी में केंद्रीय हिस्से की सीमा खत्म करने आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:28 IST

Open in App

चेन्नई, 29 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम सब्सिडी के केंद्रीय हिस्से की सीमा को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

स्टालिन ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि तमिलनाडु में फसल बीमा योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है और राज्य के ईमानदार प्रयासों और सर्वोत्तम प्रथाओं के कारण बीमित क्षेत्र और किसानों के नामांकन में भारी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि हालांकि पिछले पांच वर्षों में प्रीमियम सब्सिडी में राज्य की हिस्सेदारी 28.07 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ी है।

स्टालिन ने लिखा, ‘‘इस वजह से योजना के बहुत से उद्देश्य बाधित हो गए हैं, क्योंकि तमिलनाडु सरकार को बढ़ती वित्तीय देनदारी के कारण इस योजना को जारी रखना कठिन हो रहा है, खासतौर से इस महामारी के दौरान। ’’

शुरुआत (2016-17) में इस बीमा योजना में प्रीमियम बंटवारा 49:49:2 के आधार पर होता था। यानी, केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 49-49 प्रतिशत थी, जबकि किसान को दो प्रतिशत राशि ही देनी होती थी। अब केंद्र ने अपना योगदान सिंचित भूमि के लिए 25 प्रतिशत और वर्षा सिंचित क्षेत्र के लिए 30 प्रतिशत पर रोक दिया है। इस वजह से प्रीमियम की राशि में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ गई है।

प्रीमियम सब्सिडी में राज्य का हिस्सा 2016-17 में 566 करोड़ रुपये था, जो 2020-21 में 239 प्रतिशत बढ़कर 1,918 करोड़ रुपये हो गया।

स्टालिन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सूचीबद्ध बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी के कारण यह राशि 2021-22 के दौरान बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये हो गई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करने के नेक इरादे से शुरू की गई यह योजना पिछले कुछ वर्षों में राज्यों के लिए एक भारी दायित्व बन गई है।

स्टालिन ने प्रधानमंत्री से प्रीमियम सब्सिडी के लिए 49:49:2 के फार्मूले को फिर से बहाल करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?