लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी चयन आयोगः एसएससी सीजीएल-2022 में राजस्थान के मोहित ने किया टॉप, गगन प्रताप की मैथ ट्रिक्स से बनाई रणनीति, प्रतिदिन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 16:54 IST

Staff Selection Commission: राजस्थान की किशनगढ़ तहसील के मंगरा गांव निवासी मोहित चौधरी ने देशभर में पहली रैंक प्राप्त की है. मोहित का चयन आयकर अधिकारी के रूप में हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देसफलता का आधार प्रतिदिन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी को बताया है. सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गगन प्रताप को भी दिया.

Staff Selection Commission: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) नई दिल्ली की ओर से आयोजित संयुक्त परीक्षा 2022 के शनिवार देर रात घोषित परिणाम में राजस्थान की किशनगढ़ तहसील के मंगरा गांव निवासी मोहित चौधरी ने देशभर में पहली रैंक प्राप्त की है. मोहित का चयन आयकर अधिकारी के रूप में हुआ है.

23 वर्षीय मोहित ने अपनी इस सफलता का आधार प्रतिदिन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी को बताया है. साथ ही उन्होंने आनलाइन कोचिंग की भी इसमें भूमिका बताई है. एसएससी की कोचिंग के दौरान मोहित ने मैथमेटिक्स की कोचिंग करियर विल के मैथ टीचर गगन प्रताप से ली थी. मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर मोहित ने गगन प्रताप से मुलाकात की.

इस दौरान मोहित ने कहा कि गगन प्रताप सर के मार्गदर्शन में एसएससी सीजीएल-2022 में टाप करना संभव हो सका. गगन सर बहुत अच्छा मैथ पढ़ाते हैं. उनका मैथ के सवालों को समझाने का तरीका बहुत आसान और समय बचाने वाला होता है. इससे जल्दी सवालों को हल करने में मदद मिली. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गगन प्रताप को भी दिया.

मैथ टीचर गगन प्रताप ने कहा कि करियर विल एक ऐसी संस्था है जिससे जुड़कर देशभर के लाखों बच्चों ने अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाया है. मोहित ने यह भी बताया कि 10 से 12 घंटे लैपटॉप से आज युवाओं को सबसे ज्यादा निर्माण में बाधा है. यही कारण रहा कि उन्होंने तीन साल पहले ही मल्टीमीडिया मोबाइल छोड़ दिया. केवल की-पैड वाले मोबाइल फोन का उपयोग किया. साथ ही गणित, अंग्रेजी. रीजनिंग और जीके चारों विषयों पर फोकस करके पढ़ाई 

की. ग्रुप बी की यह परीक्षा पहली बार नए पैटर्न पर हुई. इस परीक्षा के प्री क्वालीफई चरण में 16 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया. इसके बाद मेंस का पेपर दिया, इसमें कंप्यूटर और टाइपिंग टेस्ट दिया. सभी के नंबर जुड़कर रैंकिंग बनी. मोहित के पिता प्रभुलाल भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर जोधपुर में कार्यरत हैं.

उनकी मां ललिता गृहिणी हैं. मोहित की पढ़ाई पिता की पोस्टिंग वाले स्थानों पर ही हुई है. मोहित ने पूना से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग करने के बाद एसएससी सीजीएल की तैयारी शुरू कर दी. वर्तमान में मोहित अपने पिता के साथ जोधपुर में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी कर रहे हैं. मोहित की एक छोटी बहन कल्पना चौधरी हैं. वह पिता को छोड़कर नौकरी नहीं करना चहते. इसलिए विदेश मंत्रालय से आए आफर को मोहित ने ठुकरा दिया.

टॅग्स :SSC परीक्षा परिणामराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी