लाइव न्यूज़ :

टाटा संस में एसपी समूह की 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य 80,000 करोड़ रुपये: टाटा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर टाटा ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि शपूरजी पलोनजी (एसपी) समूह की टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये के बीच है।

इससे पहले, एसपी ग्रुप ने शीर्ष अदालत में टाटा से अलग होने की योजना पेश करते हुए कहा था कि उसकी टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसका मूल्य 1.75 लाख करोड़ रुपये है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

टाटा की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एसपी समूह की हिस्सेदारी के मूल्य को रखा।

पीठ में न्यायाधीश एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमणियम शामिल हैं।

न्यायालय टाटा संस और साइरस इनवेस्टमेंट की राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं (क्रॉस अपील) पर सुनवाई कर रहा है। एनसीएलएटी ने साइरस मिस्त्री को 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के टाटा समूह का कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाली का आदेश दिया था।

साल्वे ने कहा, ‘‘हमारे आकलन के हिसाब से उनका निवेश बढ़ा है। हमारे मुताबिक हिस्सेदारी का मूल्य (एसपी समूह की 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी) 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये है।’’

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि कंपनी शानदार तरीके से काम कर रही है और 1991 से 2021 के बीच टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण 500 गुना बढ़ा है।

हालांकि शीर्ष अदालत ने उसके समक्ष 2016 में रखे गये रिकार्ड का हवाला दिया और कहा कि एसपी समूह की 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य मार्च 2016 में 58,000 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि जिस मामले को लेकर यह सुनवाई हो रही है, वह प्राथमिक रूप से 24 अक्टूबर 2016 का है। जब साइरस मिस्त्री को उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही कार्यकारी चेयरमेन पद से हटा दिया गया था। उनका कार्यकाल मार्च 2017 में समाप्त होता।

शीर्ष अदालत ने अपीलीय न्यायाधिकरण के दिसंबर 2018 के आदेश पर 10 जनवरी को रोक लगाकर टाटा समूह को राहत दी थी। न्यायाधिकरण ने मिस्त्री को समूह के कार्यकारी चेयरमैन पद पर बहाल करने का आदेश दिया था।

शीर्ष अदालत ने 29 मई को टाटा संस प्राइवेट लि. (टीएसपीएल) और अन्य को साइरस इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लि. की ‘क्रॉस अपील’ पर नोटिस दिया था।

न्यायालय ने 22 सितंबर को एसपी समूह और मिस्त्री को टीएसपीएल में अपने शेयर गिरवी रखने या उसके अंतरण पर रोक लगा लगा दी थी।

एसपी समूह ने कहा कि टीएसपीएल ने कोष जुटाने के लिये शेयर गिरवी रखने की योजना रोकने के लिये शीर्ष अदालत में अपील की। यह कुछ और नहीं बल्कि अल्पांश शेयरधारक के खिलाफ बदले की कार्रवाई और उत्पीड़न है।

टाटा संस ने पांच सितंबर को शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर मिस्त्री समूह को अपने शेयर के एवज में पूंजी जुटाने पर रोक लगाने का निर्देश देने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें