लाइव न्यूज़ :

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल हाजिर मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन की कीमत 30 रुपये की तेजी के साथ 6,385 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,385 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 36,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोयाबीन के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 54 रुपये या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,339 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,06,090 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग की वजह से सटोरियों की ताजा लिवाली के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में सोयाबीन कीमतों में तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?