लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया प्रभावकारी बाजार 2025 तक 2,200 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:28 IST

Open in App

मुंबई 17 सितंबर सोशल मीडिया मंचों पर प्रभावशाली व्यक्तियों के जरिये उत्पादों को बेचने के बढ़ते चलन के साथ देश के इस बाजार में वर्ष के अंत तक 900 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। ग्रुपम की एक रिपोर्ट में यह बताया गया है।

आईएनसीए इंडिया इन्फ्लुएंसर रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्रभावकारी बाजार में कारोबार हर वर्ष 25 प्रतिशत से बढ़ने की उम्मीद है और वर्ष 2025 तक इस क्षेत्र में कारोबार 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट में यह देखा गया कि इंटरनेट के बढ़ते दायरे और प्रभाव के साथ सोशल मीडिया मंचों पर लोगों की पहुंच में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए कंपनियों ने अपने उत्पादों को बेचने के लिए सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ गठजोड़ करना शुरू किया है।

विज्ञापनदाताओं के एक स्व-नियामक निकाय ने भी सोशल मीडिया पर इन तरह के 'प्रभावशाली' व्यक्तियों के लिए दिशानिर्देश तय किये है।

ग्रुपम की रिपोर्ट में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के उत्पन्न परिस्थितियों तथा उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के कारण प्रभावकारी यह उद्योग एक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

ग्रुपम के दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘‘महामारी की शरूआत से पहले तक भारत में अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर 40 करोड़ लोग थे और पिछले 18 महीनों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही उपभोक्ता व्यवहार में भी बदलाव आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनियों का सोशल मीडिया मंचों के जरिये विज्ञापन देने का सबसे बड़ा कारण प्रभावशाली व्यक्तियों का उनके दर्शकों के साथ गहरा संबंध और भरोसा है। कंपनियों इसका लाभ उठाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ जुड़ना चाहती है।’’

रिपोर्ट के अनुसार इंफ्लुएंसर बाजार में निजी देखबाल से संबंधित उत्पादनों के विज्ञापन या प्रायोजक का योगदान 25 प्रतिशत, खाद्य पेयजल उत्पादों का 20 प्रतिशत, फैशन और आभूषण से जुड़े सामानों का 15 प्रतिशत तथा मोबाइल एवं इलेक्ट्रिक उपकरणों का 10 प्रतिशत है। यह चार श्रेणियां इस बाजार में 70 प्रतिशत का हिस्सा रखती है।

रिपोर्ट के दिलचस्प रूप से यह भी पाया गया कि जानी मानी प्रसिद्ध हस्तियों का इस बाजार में केवल 27 प्रतिशत हिस्सा है जबकि प्रभावशाली व्यक्तियों की हिस्सेदारी 73 प्रतिशत तक की है।

रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि देश की लगभग दो तिहाई आबादी किसी न किसी सोशल मीडिया पर अपना प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्ति को फॉलो करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब