लाइव न्यूज़ :

इन भारतीय टाइकून्स ने फोर्टिस हेल्थकेयर से निकाले 500 करोड़, कंपनी की बढ़ी मुश्किलें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 14:17 IST

मलविंदर और शिविंदर मोहन सिंह ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने का कदम दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया।

Open in App

भारत के जाने-माने टाइकून मलविंदर मोहन सिंह और उनके भाई शिविंदर मोहन सिंह ने गुरुवार (8 फरवरी) को फोर्टिस हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से माना जा रहा है कि कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि  सिंह भाईयों ने कंपनी से 7.8 करोड़ डॉलर (500 करोड़ रुपए) निकाल लिए हैं।

खबरों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑडिटर डिलॉइट ने फोर्टिस के दूसरी तिमाही के नतीजों को सर्टिफाई करने से मना कर दिया है। दोनों भाइयों को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी से पैसे निकालकर ग्रुप की दूसरी कंपनियों को कर्ज दिया है। फोर्टिस हेल्थकेयर में दोनों भाइयों का 34 फीसदी हिस्सा है। उनकी ये हिस्सेदारी बनी रहेगी।  वहीं, कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि ट्रेजरी ऑपरेशन में कॉर्पोरेट लोन दिया गया था। कर्ज लेने वाले बाद में कंपनी का हिस्सा बन गए। इसको लोन रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तौर पर पहचाना गया। इसलिए दिक्कत शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि मलविंदर और शिविंदर मोहन सिंह ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने का कदम दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया। कोर्ट ने दाइची सैंक्यो के पक्ष में जारी 3500 करोड़ रुपए के पंचनिर्णय को सही ठहराया, जिसके बाद सिंह बंधुओं ने यह फैसला लिया। 

इस्तीफे के संबंध में फोर्टिस हेल्थकेयर कंपनी ने बीएसई को बता दिया है। साथ ही कहा कि दोनों भाइयों ने एक साथ इस्तीफा भेजा है। इस मामले को लेकर कंपनी के निदेशक मंडल की 13 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें इस संबंध में विचार किया जाएगा।

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी