लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने 195 देशों को वीजा-मुक्त एंट्री देने में फिर मारी बाजी, लंदन की इस संस्था ने शक्तिशाली पासपोर्ट सूची जारी की

By आकाश चौरसिया | Updated: July 24, 2024 12:18 IST

58 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करने वाले सेनेगल और ताजिकिस्तान के साथ भारत 82वें स्थान पर है। दिलचस्प बात यह है कि मालदीव, जिसके भारत के साथ संबंध पिछले साल नवंबर से तनावपूर्ण हैं, 58वें स्थान पर है, जिसके नागरिकों को 96 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन ने 192 देशों को मुफ्त एंट्री दी और वे दूसरे स्थान पर हैं58 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करने वाले सेनेगल, ताजिकिस्तान के साथ भारत 82वें स्थान परग्रीस और पोलैंड 188 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान किया

नई दिल्ली: लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी की है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, सिंगापुर 195 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करते हुए शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 5 देशों ने एक साथ स्थान बनाया है, जिसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन 192 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करते हैं।

भारत का ये रहा स्थान..58 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करने वाले सेनेगल और ताजिकिस्तान के साथ भारत 82वें स्थान पर है। दिलचस्प बात यह है कि मालदीव, जिसके भारत के साथ संबंध पिछले साल नवंबर से तनावपूर्ण हैं, 58वें स्थान पर है, जिसके नागरिकों को 96 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है। चीन 59वें स्थान पर है, क्योंकि यह देश 85 देशों को वीज़ा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। सूची में सबसे नीचे अफगानिस्तान है, जो अपने नागरिकों को सिर्फ 26 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग में 199 पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी वैश्विक पहुंच और गतिशीलता के बारे में सबसे व्यापक और विश्वसनीय जानकारी देता है।

10 शक्तिशाली पासपोर्ट में शामिल हैं ये देश..-सिंगापुर (195 देशों को वीजा मुक्त एंट्री देने में सफल रहे)

-फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन ने 192 देशों को मुफ्त एंट्री दी 

-ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन ने 191 देशों को मुफ्त एंट्री दी

-बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच बनाई)

-ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल अपने नागरिकों को 189 देशों तक पहुंच प्रदान करते हैं

-ग्रीस और पोलैंड 188 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करते हैं

-कनाडा, चेकिया, हंगरी और माल्टा 187 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान किया

-संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सूची में 8वें स्थान पर और यह 182 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान किया

-एस्टोनिया, लिथुआनिया और संयुक्त अरब अमीरात अपने नागरिकों को 185 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच बनाई

- आइसलैंड, लातविया और स्लोवाकिया 184 देशों की यात्रा के लिए वीजा-मुक्त सुविधा दी

टॅग्स :पासपोर्टजर्मनीसिंगापुरइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें