लाइव न्यूज़ :

शिवालिक स्माल फाइनेंस बैंक ने शुरू किया परिचालन, चार साल में 6,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल निजी क्षेत्र के शिवालिक स्माल फाइनेंस बैंक ने एक शहरी सहकारी बैंक से परिवर्तित हो कर कए लघु वित्त बैंक के तौर पर सोमवार को परिचालन शुरू किया। बैंक ने अगले चार साल के दौरान अपने कारोबार को तीन गुणा बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुवीर कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, ‘‘यह शिवालिक के लिये यादगार सफलता है, मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है जिसने इस दिन के लिये कड़ी मेहनत के साथ काम किया।’’ बैंक की जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

शिवालिक स्माल फाइनेंस बैंक देश का 11वां लघु वित्त बैंक है, जिसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। शहरी सहकारी बैंक से लघु वित्त बैंक बनने वाला यह देश का पहला बैंक है। बैंक की मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 31 शाखायें हैं।

बैंक का कहना है कि उसका कारोबार छोटे व्यवसायों पर केन्द्रित है। बैंक की आने वाले 12 महीने के दौरान अपने मौजूदा 805 करोड़ रुपये के रिण खातों और 1,245 करोड़ रुपये के जमा खातों में 50 प्रतिशत वृद्धि की योजना है। इसके लिये बैंक कर बचत वाली सावधि जमा, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिये बेहतर जमा खाते, सरकारी पुनर्वित योजना के तहत रिण उपलब्ध कराने और म्यूचुअल फंड वितरण जैसी योजनाओं को शुरु करेगा।

बैंक ने अगले चार साल में अपने कुल कारोबार में तीन गुणा वृद्धि कर उसे 2025 तक 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

रिजर्व बैंक ने भी अपने वक्तव्य में कहा गया है कि शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 26 अप्रैल 2021 को एक लघु वित्त बैंक के तौर पर परिचालन शुरू कर दिया। रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून 1949 की धारा 22 (1) के तहत उसे भारत में लघु वित्त बैंक के तौर पर कारोबार के लिये लाइसेंस जारी किया है। बैंक को इससे पहले शिवालिक मर्केंटाइल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड से लघु वित्त बैंक में परिवर्तित होने के लिये जनवरी 2020 सैद्धांतिक अनुमति दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई