लाइव न्यूज़ :

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का शेयर पहले दिन नुकसान के साथ बंद

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:19 IST

Open in App

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन 353 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एक प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 329.95 रुपये पर खुला, जो निर्गम मूल्य से 6.52 प्रतिशत कम है। कारोबार के दौरान यह 354.6 रुपये के उच्चस्तर तक गया। इसने 329.95 रुपये का निचला स्तर भी छुआ। अंत में यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.84 प्रतिशत के नुकसान से 346.5 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एप्टस का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 5.66 प्रतिशत के नुकसान के साथ 333 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 354.8 रुपये के उच्चस्तर तक गया। एनएसई में अंत में यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 0.28 प्रतिशत के नुकसान के साथ 352 रुपये पर बंद हुआ। एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया के आईपीओ को 17.20 गुना अभिदान मिला था। 2,780 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 5,51,28,500 शेयरों की पेशकश पर 94,82,42,442 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की टियर-1 पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का शेयर निर्गम मूल्य पर छह प्रतिशत के नुकसान के साथ सूचीबद्ध

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी