लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: नए साल पर शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 12:48 IST

Share Market Today: व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 150 में 0.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एनएसई स्मॉलकैप 250 में 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई।

Open in App

Share Market Today: घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने 2026 के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 223.54 अंक चढ़कर 85,444.14 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 65.75 अंक की बढ़त के साथ 26,195.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी ओर, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे।

वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,597.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,759.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?