लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 42 अंक मजबूत, बैंक, वाहन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

By भाषा | Updated: December 9, 2019 17:42 IST

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें 2.06 प्रतिशत की तेजी रही। उसके बाद एक्सिस बैंक, मारुति, रिलायंस, पावर ग्रिड और टाटा स्टील का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, एचसीएल टेक, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई और आईटीसी में 2.93 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स सोमवार को 42 अंक से अधिक बढ़कर 40,487.43 अंक पर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और दोपहर के कारोबार में स्थिर रहा।

 बैंक तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 42 अंक से अधिक बढ़कर 40,487.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार सीमित दायरे में रहा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और दोपहर के कारोबार में स्थिर रहा।

अंत में यह 42.28 अंक यानी 0.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 40,487.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 40,645.63 से 40,336.56 के दायरे में घटता बढ़ता रहा। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 16 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,937.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें 2.06 प्रतिशत की तेजी रही। उसके बाद एक्सिस बैंक, मारुति, रिलायंस, पावर ग्रिड और टाटा स्टील का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, एचसीएल टेक, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एसबीआई और आईटीसी में 2.93 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) घरेलू बाजार में जोखिम से बच सकते हैं। इसका कारण अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े, व्यापार वार्ता में प्रगति और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की यथास्थिति बनाये रखने की उम्मीद से वैश्विक बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।’’

खंडवार सूचकांकों में बीएसई एनर्जी में सर्वाधिक 1.06 व्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद तेल एवं गैस (1.01 प्रतिशत), वाहन (0.75 प्रतिशत) और धातु (0.65 प्रतिशत) का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ आईटी सूचकांक सर्वाधिक 1.02 प्रतिशत नीचे आया। उसके बाद रीयल्टी (1.02 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (0.92 प्रतिशत) और पूंजीगत सामान (0.78 प्रतिशत) का स्थान रहा।

इस बीच, डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 71.04 पर बंद हुआ। अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े तथा चीन में निर्यात के कमजोर आंकड़े के बीच एशिया के अन्य शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए निवेशक सतर्क नजर आये। यूरोप में ब्रिटेन का एफटीएसई और पेरिस (फ्रांस) का सीएसी शुरूआती कारोबार में नीचे रहे जबकि फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) स्थिर रहा।

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित