लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 345.51 अंक टूटा

By भाषा | Updated: July 8, 2020 17:31 IST

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशक आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर चिंतित हैं। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलो की संख्या 1.17 करोड़ पहुंच गयी है जबकि 5.43 लाख लोगों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7.42 लाख पहुंच गयी है जबकि 20,642 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 346 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी दिवस से जारी तेजी पर विराम लगा

मुंबई: शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी दिवस से जारी तेजी पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 346 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैóश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच मुख्य रूप से सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस में गिरावट से बाजार कुल मिला कर दबाव में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन बाद में दिन के उच्च स्तर से 594.26 अंक तक टूटा। अंत में यह 345.51 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.90 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,705.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इस के शेयर में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, मारुति और इन्फोसिस में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचयूएल, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशक आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर चिंतित हैं। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलो की संख्या 1.17 करोड़ पहुंच गयी है जबकि 5.43 लाख लोगों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7.42 लाख पहुंच गयी है जबकि 20,642 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई और हांगकांग लाभ में बंद हुए जबकि जापान में तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत घटकर 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 75.02 पर आ गया। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू