लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः दोपहर कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरा

By भाषा | Updated: August 1, 2019 16:20 IST

सेंसेक्स के शेयरों में वेदांता को सर्वाधिक 5.81 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एसबीआई, येस बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में 5.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

Open in App

वाहन, बैंक तथा धातु कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कारोबार में 713.50 अंक का गोता लगाकर 36,767.62 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 222.80 अंक टूटकर 10,889.55 अंक रह गया।

सेंसेक्स के शेयरों में वेदांता को सर्वाधिक 5.81 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एसबीआई, येस बैंक, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में 5.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को मानक ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 2.0-2.25 प्रतिशत कर दिया। एक दशक में पहली बार अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में कटौती की है।

हालांकि, फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि यह कदम लंबे समय तक ब्याज दर में कटौती की शुरूआत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इससे वैश्विक बाजारों में नरमी आयी।

मुख्य रूप से कच्चे तेल से जुड़े क्षेत्रों के साथ ही सीमेंट उत्पादन में कमी के चलते आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर 0.2 प्रतिशत पर आ गयी जिससे घरेलू बाजार में धारणा प्रभावित हुई। 

 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें