लाइव न्यूज़ :

विमानन कंपनी शंख एयर की बड़ी घोषणा, लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, चित्रकूट, इंदौर और देहरादून के लिए सेवाएं, नागर विमानन मंत्री नायडू से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 20:58 IST

विमानन कंपनी ने कहा कि वह देश में मौजूदा क्षेत्रीय कंपनियों द्वारा संचालित किए जा रहे टर्बोप्रॉप विमानों के स्थान पर अपने परिचालन के लिए ‘नैरो-बॉडी’ एयरबस ए320 विमानों को पट्टे पर लेने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के क्षेत्रीय हवाई संपर्क लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए सहयोगात्मक अवसरों पर चर्चा की थी। शंख एयर ने उड़ान मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है और डीजीसीए से मंजूरी का इंतजार कर रही है।

मुंबईः उत्तर प्रदेश स्थित विमानन कंपनी शंख एयर ने शुरुआत में राज्य की राजधानी लखनऊ से छह गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई है। कंपनी फिलहाल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ान के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है। विमानन कंपनी ने कहा कि वह देश में मौजूदा क्षेत्रीय कंपनियों द्वारा संचालित किए जा रहे टर्बोप्रॉप विमानों के स्थान पर अपने परिचालन के लिए ‘नैरो-बॉडी’ एयरबस ए320 विमानों को पट्टे पर लेने की योजना बना रही है।

बयान के अनुसार, शंख एयर के चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात की थी और विमानन कंपनी के सेवा शुरू करने एवं भारत के क्षेत्रीय हवाई संपर्क लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए सहयोगात्मक अवसरों पर चर्चा की थी।

विश्वकर्मा ने कहा कि शंख एयर ने उड़ान मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है और डीजीसीए से मंजूरी का इंतजार कर रही है। विश्वकर्मा ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी बैठक के बारे में कहा, ‘‘ हम सेवा शुरू करने की तैयारी में हैं। इसलिए हम नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी विस्तार योजनाएं राष्ट्रीय विमानन लक्ष्यों के अनुरूप हों।’’

नई विमानन कंपनी शुरुआत में लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, चित्रकूट, इंदौर और देहरादून के लिए सेवाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि शंख एयर का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के वंचित क्षेत्रों को जोड़ना, स्थानीय व्यवसायों, पर्यटन एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना है।

टॅग्स :Civil Aviationउत्तर प्रदेशनेपाललखनऊnepalLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित