लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड टीके का निर्यात शुरू किया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कम और मध्यम आये वाले देशों को कोविशील्ड टीके का निर्यात शुरू कर दिया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुणे संयंत्र से कोविशील्ड की पहली खेप भेजी गई। कंपनी ने अब तक कोविशील्ड की 1.25 अरब खुराकों का उत्पादन किया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, "कोविड-19 रोधी वैक्सीन कोविशील्ड की पहले खेप को पुणे में एसएसआई संयंत्र से कोवैक्स व्यवस्था के तहत कम और मध्यम आय वाले देशों में वितरण के लिए भेजा गया।"

उसने कहा कि कोवैक्स के तहत अगले वर्ष की पहली तिमाही में कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति पर्याप्त रूप से बढ़ने की उम्मीद है।

निर्यात फिर से शुरू करने को लेकर कंपनी ने कहा कि यह निर्णय इस वर्ष के अंत तक कोवशील्ड की 100 करोड़ खुराकों का उत्पादन करने के लक्ष्य को पूरा करने पर निर्भर था।

कंपनी ने पुणे के अपने संयंत्र पर उत्पादन क्षमता के तेजी से विस्तार के माध्यम से इस लक्ष्य को समय से पहले ही हासिल कर लिया है।

कोवैक्स व्यवस्था के तहत एसआईआई द्वारा उत्पादित कोविड-19 रोधी टीकों को कम आय वाले 92 देशों को भेजा जा रहा है। कोवैक्स, ग्लोबल वैक्सीन एलायंस (जीएवीआई), विश्व स्वास्थ्य संगठन और कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (सीईपीआई)की अगुवाई में एक बहुपक्षीय पहल है जिसका उद्देश्य सभी देशों को कोविड रोधी टीके उपलब्ध कराना है।

एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अदार पुनेवाला ने एक बयान में कहा, "निर्यात फिर से शुरू होने को लेकर यह एक बहुत बड़ा क्षण है। दुनिया काफी हद तक कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों और टीकों पर निर्भर है, जो पारंपरिक रूप से भारत निर्यात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?