लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:05 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54.44 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,382.95 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.85 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,765.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी तथा टीसीएस के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 228.46 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 52,328.51 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 81.40 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ से 15,751.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें