लाइव न्यूज़ :

बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

By भाषा | Updated: October 15, 2019 11:34 IST

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे अधिक 1.50 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, कोटक बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक प्रतिशत तक की तेजी रही। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी पूंजी निवेश के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस , हिंदुस्तान यूनिलीवर , एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 180 अंक बढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 180.10 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 38,394.57 अंक पर पहुंच गया। 

विदेशी पूंजी निवेश के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस , हिंदुस्तान यूनिलीवर , एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 180 अंक बढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 180.10 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 38,394.57 अंक पर पहुंच गया। 

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 46.65 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 11,387.80 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे अधिक 1.50 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, कोटक बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में एक प्रतिशत तक की तेजी रही। 

जबकि इंफोसिस , वेदांता , टाटा मोटर्स , भारती एयरटेल , टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर दो प्रतिशत तक गिरे। शेयर बाजार के पास मौजूद प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 895.63 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 425.15 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध बिकवाल रहे। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश के बावजूद मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 14 महीने के उच्च स्तर 3.99 प्रतिशत पर पहुंच गयी। हालांकि, इस वृद्धि के बावजूद खुदरा महंगाई दर आरबीआई के चार प्रतिशत के दायरे में है। वहीं, थोक मूल्य सूचकांक आधारित (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति सितंबर महीने में गिरकर तीन साल से अधिक के निचले स्तर 0.33 प्रतिशत पर रही।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारबिज़नेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित