लाइव न्यूज़ :

FMCG, वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी, 114 अंक चढ़ा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: May 21, 2020 20:17 IST

सेंसेक्स अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने के बीच निवेशकों द्वारा एफएमसीजी, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से 114 अंक चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद राठी के प्रमुख इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोला जा रहा है।विश्लेषकों ने कहा कि कोविड-19 के दीर्घावधि प्रभाव को लेकर चिंता तथा अमेरिका-चीन संबंध खराब होने से निवेशकों में बेचैनी है।

मुंबई: अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने के बीच निवेशकों द्वारा एफएमसीजी, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 114 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 31,188.79 अंक के उच्चस्तर तक जाने के बाद अंत में 114.29 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,932.90 अंक पर बंद हुआ। 

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 39.70 अंक या 0.44 के लाभ के साथ 9,106.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत चढ़ा। एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, बजाज ऑटो, सनफार्मा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और एलएंडटी के शेयर नुकसान में रहे। 

आनंद राठी के प्रमुख इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। इससे वाहन, आईटी, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली देखने को मिली। सोलंकी ने कहा कि कारोबार के अंतिम घंटे में नकारात्मक वैश्विक रुख की वजह से निवेशकों ने कुछ मुनाफा काटा। 

विश्लेषकों ने कहा कि कोरोना वायरस के दीर्घावधि प्रभाव को लेकर चिंता तथा अमेरिका-चीन संबंध खराब होने से निवेशकों में बेचैनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1.12 लाख हो गया है। अब तक इस महामारी से 3,435 लोगों की जान गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 49.96 लाख हो गया है। 

इस महामारी से 3.28 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 75.61 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?