लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 14,800 अंक से निची फिसला

By भाषा | Updated: April 30, 2021 10:40 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहने से बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में गिरावट से बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

बंबई शेयर बाजार यानी बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 424.70 अंक यानी 0.85 प्रतिशत गिरकर 49,341.24 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी इस दौरान 117.65 अंक यानी 0.79 प्रतिशत गिरकर 14,777.25 अंक रह गया।

एचडीएफसी बैंक करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा गिरावट में रहा। इसके बाद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक बैंक और स्टेट बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

इसके विपरीत ओएनजीसी, डा रेड्डीज, बजाज आटो, सन फार्मा और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 32.10 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 49,765.94 अंक और निफ्टी 30.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 14,894.90 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 809.37 करोड़ रुपये की लिवाली की। वहीं, घरेलू संस्थानों ने इस दौरान 942.35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

एशियाई बाजारों में इस दौरान शंघाई, हांग कांग, सोल और टोक्यो ने नकारात्मक नोट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में कारोबार 0.44 प्रतिशत ऊंचा रहकर 67.75 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...