लाइव न्यूज़ :

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में सुस्त शुरुआत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:05 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को सुस्ती के साथ खुले।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 22.82 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 52,758.41 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 7.45 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 15,822.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा पावरग्रिड, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और आईटीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 189.45 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,735.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15,814.70 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,658.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?