लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, वित्तीय शेयरों में नरमी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, 16 मार्च स्थानीय बाजारों में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए कारोबार के अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान खास कर वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नरमी देखने को मिली।

प्रमुख 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 31.12 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,363.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 19.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,910.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.56 प्रतिशत की गिरावट एलएंडटी में हुई। इसके अलावा आईसीआईसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व भी गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, एचयूएल और भारती एयरटेल मुनाफे में थे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआत में बढ़त हासिल की थी पर वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत के बाजवूद कारोबार के अंत में बाजार गिर कर बंद हुए।

उन्होंने बताया कि वित्तीय शेयरों के चलते एक बार फिर बाजार पर दबाव बना। अच्छी आमदनी बनी रहने की उम्मीद के चलते आईटी शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते भी बाजार की चिंता बढ़ी है। इसके अलावा अस्थिर बांड बाजार और मुद्रास्फीति को लेकर भी निवेशक सतर्क हैं।

एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 67.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?