लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154 अंक टूटा, निफ्टी 47 अंक फिसला

By भाषा | Updated: January 14, 2021 10:02 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी इन्फोसिस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 से अधिक अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.21 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 49,338.11 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.45 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 14,517.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज ऑटो और कोटक बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 24.79 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 49,492.32 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.40 अंक या 0.01 प्रतिशत के लाभ से 14,564.85 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें