लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः सेंसेक्स ने 637 अंक की लगाई लंबी छलांग, निफ्टी 11,000 अंक के पार पहुंचा

By भाषा | Updated: August 8, 2019 17:09 IST

शेयर बाजारः कारोबार के अंतिम घंटे में ऊर्जा, तेल एवं गैस, वाहन और आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली देखने को मिली। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 750 अंक तक घूमने के बाद अंत में 636.86 अंक या 1.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,327.36 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को 637 अंक की लंबी छलांग लगाई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक के स्तर के पार निकल गया।ऐसी चर्चा है कि सरकार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की आय पर ऊंचे कर-अधिभार के कदम को वापस लेने की घोषणा कर सकती है।

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को 637 अंक की लंबी छलांग लगाई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। ऐसी चर्चा है कि सरकार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की आय पर ऊंचे कर-अधिभार के कदम को वापस लेने की घोषणा कर सकती है।

इस चर्चा के बीच बाजारों में तेजी आई। कारोबार के अंतिम घंटे में ऊर्जा, तेल एवं गैस, वाहन और आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली देखने को मिली। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 750 अंक तक घूमने के बाद अंत में 636.86 अंक या 1.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,327.36 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 37,405.48 अंक का उच्चस्तर छुआ।

यह 36,655.41 अंक तक नीचे भी आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 176.95 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,032.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 11,058.05 अंक के उच्चस्तर तक गया तथा यह 10,842.95 अंक के निचले स्तर तक भी आया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज आटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, यस बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 6.43 प्रतिशत तक का लाभ रहा। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 3.77 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

कारोबारियों ने कहा कि इस तरह की खबरों के बाद कि सरकार एफपीआई पर ऊंचा अधिभार वापस ले सकती है, से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। खबरों में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय पूंजी बाजार का भरोसा कायम करने के उपायों पर काम कर रहा है।

अन्य एशियाई बाजारों चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। इस बीच अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन मे कारोबार के दौरान रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 70.66 प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?