लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 476 अंक की छलांग के साथ सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, 15 सितंबर विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल तथा टाइटन के शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 476 अंक की छलांग के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 476.11 अंक या 0.82 प्रतिशत के लाभ के साथ 58,723.20 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,777.06 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर को भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.45 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,519.45 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी का भी यह नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 17,532.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल, टाइटन, एचसीएल टेक, एसबीआई, पावरग्रिड, टीसीएस तथा एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट आई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज को मंजूरी दी। इसके तहत दूरसंचार कंपनियों पर सांविधिक बकाये के भुगतान की चार साल की छूट दी गई है। इसके अलावा क्षेत्र में स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी गई है।

साथ ही मंत्रिमंडल ने वाहन, वाहन कलपुर्जा क्षेत्र और ड्रोन उद्योग के लिए 26,058 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को भी मंजूरी दी है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, जापान के निक्की तथा हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान