लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 353 अंक की तेजी, निफ्टी ने फिर हासिल किया 11,000 अंक का स्तर

By भाषा | Updated: August 14, 2019 17:33 IST

एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। कारोबारियों के अनुसार मुद्रास्फीति के नरम होने से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 353.37 अंक यानी 0.96 प्रतिशत बढ़त के साथ 37,311.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,473.61 अंक तथा नीचे में 37,000.77 अंक तक गया।

Open in App

आईसीआईसीआई बैंक, रिलांयस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 353 अंक उछलकर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। कारोबारियों के अनुसार मुद्रास्फीति के नरम होने से भी बाजार की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 353.37 अंक यानी 0.96 प्रतिशत बढ़त के साथ 37,311.53 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,473.61 अंक तथा नीचे में 37,000.77 अंक तक गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 103.55 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,029.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,078.15 अंक से 10,935.60 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहने वालों में वेदांता, टाटा स्टील, येस बैंक, टेक महिंद्रा, हीरो मोटो कार्प, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। इनमें 4.83 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

हालांकि सन फार्मा, ओएनजीसी, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक तथा एनटीपीसी में 4.58 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। विशेषज्ञों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के अलावा खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के नरम होने से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

महंगाई दर कम होने से रिजर्व बैंक के लिये अक्टूबर में नीतिगत दर में एक और कटौती की गुंजाइश बढ़ी है। सरकारी आंकड़े के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में मामूली घटकर 3.15 प्रतिशत पर जबकि थोक महंगाई दर दो साल से भी अधिक समय के न्यूनतम स्तर 1.08 प्रतिशत पर आ गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक में तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से आयातित इलेक्ट्रानिक वस्तुओं पर शुल्क लगाने में देरी की घोषणा से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को लेकर निवेशकों की चिंता कम हुई है।

वहीं दूसरी तरफ यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। जर्मनी की अर्थव्यवस्था में जून तिमाही में 0.1 प्रतिशत की गिरावट से मंदी की आशंका बढ़ी है। इससे यूरोपीय बाजारों पर असर पड़ा।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग