लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 16,900 से नीचे

By भाषा | Updated: December 27, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर (पीटीआई) कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चलते प्रतिबंधों की आशंका का निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी देखी गई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 444.83 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 56,679.48 पर था। इसी तरह निफ्टी 128.40 अंक या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 16,875.35 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाटा स्टील भी घाटे में थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाभ हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 190.97 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,124.31 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.85 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 17,003.75 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 715 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 76.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?