लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी 17,500 के नीचे

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:32 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर वैश्विक बाजारों में कमजोर कारोबार के बीच और टाटा स्टील, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में नुकसान के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.27 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,660.62 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शुरुआती सौदों में निफ्टी 108.50 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 17,476.65 पर आ गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील लगभग छह प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर था, इसके बाद बजाज ऑटो, एमएंडएम, एचडीएफसी, पावरग्रिड और मारुति के शेयर आते हैं।

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों को लाभ हुआ।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.27 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,015.89 पर और निफ्टी 44.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,585.15 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 1,552.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार के अनुसार, बाजार में अब से उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

उन्होंने कहा कि विस्तारित क्षेत्र में मूल्यांकन के साथ, सुधार संभव है। विशेष रूप से व्यापक बाजार में सुधार की संभावना है। सकारात्मक बात यह है कि एफआईआई बाजारों को मजबूती प्रदान करते हुए खरीदारी करना जारी रखते हैं। लेकिन यह जल्दी बदल सकता है।

विजयकुमार ने कहा कि निवेशक स्पष्टता आने तक इंतजार करो और देखो की रणनीति अपना सकते हैं।

एशियाई शेयर बाजारों में हेंग सेंग (हांगकांग) भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं चीन, जापान और टोक्यो में शेयर बाजार बंद रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत फिसलकर 74.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम