लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 11200 से भी पहुंचा नीचे

By भाषा | Updated: September 22, 2020 10:30 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में आज गिरावट देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था।सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई।बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन भी गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं।

मुंबई: वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया और खासतौर से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 11,153.45 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई।

उसके अलावा बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 811.68 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,034.14 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 254.40 अंक या 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,250.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 539.81 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

कारोबारियों ने बताया कि कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों में अनियमित वित्तीय व्यवहारों के बारे में खबर आने और यूरोप के कई हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर उठने की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत बढ़कर 41.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारइंडियारिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी