लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 254 अंक और टूटा, निफ्टी में 37 अंक का नुकसान

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बुधवार को सेंसेक्स 254 अंक और टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 254.33 अंक या 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 59,413.27 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.30 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 17,711.30 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत टूट गया। कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, पावरग्रिड, सन फार्मा, एसबीआई तथा टाइटन के शेयर चढ़ गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘दिन में कारोबार के दौरान घरेलू शेयरों में तेजी से सुधार हुआ। धातु, फार्मा और सरकारी बैंकों के शेयरों की अगुवाई में बाजार बेहद निचले स्तर से उबर सका।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में बेंचमार्क बांड पर 10 साल के प्रतिफल में जबर्दस्त उछाल से वैश्विक बाजारों की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि अभी यह नतीजा निकालना सही नहीं होगा कि बाजारों का रुख पलट रहा है। लेकिन मौजूदा ऊंचे मूल्यांकन के स्तर की वजह से इसका जोखिम काफी अधिक है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों का रुख सकारात्मक था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत के नुकसान से 77.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?