लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से फैली चिंता के बीच सेंसेक्स 764 अंक टूटा, निफ्टी 17,200 के नीचे आया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 765 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। देश में कोरोनावायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आने के बाद सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में नुकसान के साथ बाजार नीचे आया।

केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कर्नाटक में ओमीक्रोन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित पुरूष हैं और उनकी उम्र 66 तथा 46 साल है। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 764.83 अंक यानी 1.31 प्रतिशत लुढ़क कर 57,696.46 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 204.95 अंक यानी 1.18 प्रतिशत टूटकर 17,196.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में पावरग्रिड रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि निवेशक ओमीक्रोन के कारण फैली अनिश्चतताओं को लेकर चिंतित हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहें जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.38 प्रतिशत मजबूत होकर 71.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?