लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने लगाया 372 अंक का गोता, निफ्टी 17,800 अंक से नीचे फिसला

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर एलएंडटी, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में नुकसान से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 372 अंक का गोता लगा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंक यानी 0.62 प्रतिशत के नुकसान से 59,636.01 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.85 अंक यानी 0.75 प्रतिशत के नुकसान से 17,764.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत टूट गया। टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर एसबीआई, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च में वरिष्ठ शोध विश्लेषक लिखिता चेपा ने कहा, ‘‘घरेलू धारणा एशियाई बाजारों के नकारात्मक संकेतों तथा मुद्रास्फीतिक दबाव से प्रभावित हुई।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी नुकसान रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.46 प्रतिशत फिसलकर 79.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...