लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार का बजट पेश होने के बाद गिरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 58 अंक लुढ़का

By IANS | Updated: February 1, 2018 17:53 IST

आम बजट पर शेयर बाजारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शुरू में बाजारों में तेजी थी, लेकिन दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर की घोषणा के बाद से इसमें गिरावट होने लगी।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को 2018-19 का आम बजट पेश होने के बाद गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 58.36 अंकों की गिरावट के साथ 35,906.66 पर और निफ्टी 10.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,016.90 पर बंद हुआ। आम बजट पर शेयर बाजारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शुरू में बाजारों में तेजी थी, लेकिन दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर की घोषणा के बाद से इसमें गिरावट होने लगी। अब एक साल बाद शेयर बेचने पर अगर एक लाख रुपये का मुनाफा होता है तो इस पर 10 फीसदी कर चुकाना होगा। 

अभी एक साल से कम समय में शेयर बेचने पर 15 फीसदी का अल्पकालिक पूंजी लाभ कर देना होता है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कर से सरकार को 36,000 करोड़ रुपये की आय होगी। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.97 अंकों की तेजी के साथ 36,048.99 पर खुला और 58.36 अंकों या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 35,906.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,256.83 के ऊपरी और 35,501.74 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 93.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,270.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.63 अंकों की तेजी के साथ 18,717.40 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.85 अंकों की तेजी के साथ 11,044.55    पर खुला और 10.80 अंकों या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 11,016.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,117.35 के ऊपरी और 10,878.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें पूंजीगत वस्तुएं (1.57 फीसदी), वाहन (0.67 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.64 फीसदी), औद्योगिक (0.57 फीसदी) और आधारभूत सामाग्री (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.78 फीसदी), ऊर्जा (1.55 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.38 फीसदी), तेल एवं गैस (1.28 फीसदी) और बैंकिंग सेवाएं (0.64 फीसदी) प्रमुख रहे।

टॅग्स :बजट 2018सेंसेक्समोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी