लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,450 से नीचे

By भाषा | Updated: April 15, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल नकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम जैसे शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही ये बढ़त चली गई और खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 216.73 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,327.33 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 62.55 अंक या 0.43 प्रतिशत फिसलकर 14,442.25 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट इंफोसिस में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज और कोटक बैंक मुनाफे में थे।

सेंसेक्स मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में 660.68 अंक या 1.38 प्रतिशत बढ़कर 48,544.06 पर और निफ्टी 194 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 14,504.80 अंक पर बंद हुआ था।

बाजार बुधवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर बंद थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 66.58 बैरल प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू