लाइव न्यूज़ :

स्वयं उपयोग को बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों का सरकार से कोयले की सामान्य आपूर्ति बनाने का आग्रह

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर निजी खपत के लिए बिजली उत्पादन करने वाले उत्पादकों के एक संघ ने सरकार से कोयले की आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कोयला संकट के लिए स्वतंत्र बिजली उत्पादकों को दोषी ठहराया।

निजी खपत के लिये विद्युत उत्पादन करने वाले बिजली उत्पादकों के संघ (आईसीपीपीए) ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) ने जरूरी भंडारण नहीं किया, जिससे आपूर्ति संकट पैदा हो गया।

आईसीपीपीए के महासचिव राजीव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज हमें जितना मिलना चाहिए, उसका 35-40 प्रतिशत ही मिल रहा है... आज से ही हम बिजली उत्पादकों के लिए कोयले की आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य बनाया जाए।’’

उन्होंने कहा कि आईपीपी विभिन्न कारणों से भंडारण नहीं करते हैं, जिसके चलते सुरक्षा भंडार खत्म हो जाता है और बाद में पूरी प्रणाली चरमरा जाती है।

उन्होंने कहा कि आईपीपी भंडारण नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि अगर कोई संकट है, तो पूरी सरकार उनकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में निजी खपत के लिए बिजली उत्पादन करने वाले उत्पादकों (सीपीपी) को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

देश में कुल 78,000 मेगावाट की स्थापित सीपीपी क्षमता में लगभग 40,000 मेगावाट (यानी 55 प्रतिशत) सीपीपी ताप-कोयला आधारित हैं, जिसके लिए हर साल 20 करोड़ टन कोयले की आवश्यकता होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा