सेबी ने विबग्योर एलायड इंफ्रा, तीन अन्य के खाते जब्त किए

By भाषा | Published: January 21, 2021 11:50 PM2021-01-21T23:50:16+5:302021-01-21T23:50:16+5:30

SEBI seizes accounts of Vibgyor Allied Infra, three others | सेबी ने विबग्योर एलायड इंफ्रा, तीन अन्य के खाते जब्त किए

सेबी ने विबग्योर एलायड इंफ्रा, तीन अन्य के खाते जब्त किए

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विबग्योर एलायड इंफ्रास्ट्रक्चर और तीन अन्य लोगों पर कुल 61.76 करोड़ रुपये के बकायों की वसूली के लिए उनके बैंक खातों ओर शेयर तथा म्यूचुअल फंड यूनिटों को जब्त करने के ओदश दिए हैं।

सेबी ने इन इकाइयों को 2014 में निवेशकों का पैसा लौटाने को कहा था। इन इकायों ने उसे नहीं लौटाया है। उसके बाद इनसे वसूली की कार्रवाई शुरू की गयी।

सेबी ने देखा कि विबग्योर ने 49562 निवेशकों से 61.76 करेड रुपये की पूंजी जुटाई थी। इसके लिए उसने शेयरों में परिवर्तनीय विकल्प वाले ऋण-पत्र निर्गमित किए थे। ये प्रतिभूतियां कंपनी कानून और सेबी के नियमों का उल्लंघन कर के जारी की गयी थी।

सेबी ने बुधवार को इस कंपनी और तीन व्यक्तियों राजा भाद्रा, राणा भाद्रा और नवीन्द्रनाथ डे से सवूली के लिए उनके खातों को कुर्क करने के आदेश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SEBI seizes accounts of Vibgyor Allied Infra, three others

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे