लाइव न्यूज़ :

SEBI InvIT: लेनदेन में बड़ी कटौती, 25 लाख रुपये किया?, आखिर क्या है ढांचागत निवेश ट्रस्ट, सेबी ने क्यों लिया एक्शन!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2024 18:05 IST

SEBI InvIT: अगर इनविट अपनी संपत्ति के मूल्य का कम-से-कम 80 प्रतिशत हिस्सा पूर्ण और राजस्व अर्जित करने वाली संपत्तियों में निवेश करता है, तो फिर लेनदेन का लॉट दो करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्दे व्यापार के उद्देश्य से ट्रेडिंग लॉट 25 लाख रुपये होगा। इनविट इकाइयों की तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट्स) से संबंधित अपने नियमों में संशोधन किया है।

SEBI InvIT: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों की भागीदारी और निवेश साधनों की तरलता बढ़ाने के लिए निजी तौर पर रखे गए ढांचागत निवेश ट्रस्ट (इनविट) के लेनदेन आकार में बड़ी कटौती करते हुए इसे 25 लाख रुपये कर दिया है। निजी तौर पर रखे गए इनविट्स के लिए शेयर बाजार में लेनदेन के लिए मौजूदा लॉट एक करोड़ रुपये निर्धारित है। अगर इनविट अपनी संपत्ति के मूल्य का कम-से-कम 80 प्रतिशत हिस्सा पूर्ण और राजस्व अर्जित करने वाली संपत्तियों में निवेश करता है, तो फिर लेनदेन का लॉट दो करोड़ रुपये है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 26 सितंबर की अपनी अधिसूचना में कहा है कि निर्दिष्ट शेयर बाजार पर इकाइयों के व्यापार के उद्देश्य से ट्रेडिंग लॉट 25 लाख रुपये होगा। यह निर्णय उसी दिन से प्रभावी हो गया है। इस कदम से निजी तौर पर रखी गई इनविट इकाइयों की तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इससे निवेशकों के व्यापक आधार को बाजार में भाग लेने और निवेश पोर्टफोलियो के विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। सेबी ने अपनी अलग-अलग अधिसूचनाओं में अनुपालन बोझ कम करने और कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए इनविट्स और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट्स) से संबंधित अपने नियमों में संशोधन किया है।

इसके तहत, सेबी ने घोषणा की तारीख से पांच कार्य दिवसों के भीतर रीट्स और इनविट्स से यूनिटधारकों को वितरण की समयसीमा तय की है। इसके अलावा लिखित या इलेक्ट्रॉनिक मोड में सहमति दिए जाने पर 21 दिन से कम का नोटिस देने पर यूनिटधारकों की बैठक बुलाने की अनुमति दी है।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी