लाइव न्यूज़ :

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिये खुलासे को लेकर नई व्यवस्था दी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि म्यूचुअल फंड को निवेशकों को केवल उसी योजना से जुड़े जोखिम (रिस्क-ओ-मीटर), प्रदर्शन और पोर्टफोलियो ब्योरा की जानकारी देनी होगी, जिसमें उन्होंने निवेश किया है। इससे निवेशक को निवेश वाली योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी और सूचना को लेकर उन पर बोझ कम होगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय यबोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि इस पहल का मकसद निवेशकों को सूचना के नाम पर जानकारी का बोझ दिये बिना योजनाओं से जुड़े जोखिम और उसके प्रदर्शन तथा पोर्टफोलियो के संदर्भ में खुलासा को और बेहतर बनाना है।

नई व्यवस्था एक जून, 2021 से प्रभाव में आएगी।

नियामक के अनुसार म्यूचुअल फंड को योजना के जोखिम के बारे में ग्राफ के रूप में जानकारी देने (रिस्क-ओ-मीटर) तथा मानक बताने की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें योजना के प्रदर्शन के साथ मानक के बारे में खुलासा करना होगा।

कंपनियों को ई-मेल के जरिये योजना का ब्योरा पखवाड़े, मासिक और छमाही योजना स्टेटमेंट के साथ देना होगा।

निवेशकों को केवल उन्हीं योजनाओं के बारे जानकारी दी जाएगी और खुलासा किया जाएगा जिसमें उन्होंने निवेश कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?