लाइव न्यूज़ :

सेबी ने लाभांश वितरण नीति का दायरा बढ़ाया, शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों पर होगी लागू

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अब शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लाभांश वितरण नीति अनिवार्य करने का फैसला किया है। कंपनी संचालन की परिपाटी और सूचनाओं के प्रकाशन की व्यवस्था को मजबूत करने उद्देश्य से नियामक ने यह कदम उठाया है।

सेबी के निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद सेबी ने कहा, ‘‘अब बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 1,000 सूचीबद्ध कंपनियों के लिए लाभांश वितरण नीति बनाना अनिवार्य होगा। अभी तक शीर्ष 500 कंपनियों के लिए यह नियम लागू था।’’

नियामक ने कहा कि यदि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक एक दिन से अधिक चलती है, तो सूचीबद्ध इकाइयों के लिए बोर्ड की बैठक में वित्तीय नतीजों पर विचार होने के 30 मिनट के अंदर वित्तीय परिणाम घोषित करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही सेबी ने जोखिम प्रबंधन समिति (आरएमसी) की मान्यता, गठन और भूमिका से संबंधित एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा नियामक ने किसी सूचीबद्ध इकाई के लिए नाम में बदलाव के लिए शेयर एक्सचेंज की अनुमति की जरूरत को समाप्त कर दिया है।

साथ ही सेबी ने वित्तीय नतीजों पर विचार के लिए बोर्ड की बैठक के नोटिस और कोष के इस्तेमाल में अंतर या भिन्नता पर तिमाही सूचना को लेकर अखबारों में विज्ञापन देने की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है।

सेबी ने कहा है कि निश्चित समयावधि पर दी जाने वाली रिपोर्ट..मसलन निवेशक शिकायतों पर सूचना, कामकाज के संचालन और शेयरधारिता के तरीके पर रिपोर्ट अब प्रत्येक तिमाही की समाप्ति के 21 दिन के अंदर देनी होगी।

कंपनियों के कामकाज के संचालन के व्यवहार में सुधार के लिए सेबी के निदेशक मंडल ने सूचीबद्धता प्रतिबद्धता और प्रकटीकरण आवश्यकता (एलओडीआर) नियमनों में कई संशोधनों को मंजूरी दे दी है।

सेबी ने कहा कि एलओडीआर नियम सूचीबद्ध कंपनियों पर बाजार पूंजीकरण के मानदंड के आधार पर लागू होते हैं। यदि कंपनियों को बाजार पूंजीकरण तय सीमा से नीचे भी जाता है, तो भी ये नियम लागू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?